{"_id":"6ac7f0cc98341d0dc50ef269","slug":"teachers-assigned-sports-duty-will-receive-compensatory-leave-una-news-c-93-1-ssml1048-208894-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेल ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेल ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश
Fri, 09 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में सत्र 2026-27 के तहत अंडर-14 और अंडर-19 छात्र-छात्राओं की जोनल और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान छुट्टी के दिन ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों को प्रतिपूरक अवकाश मिलेगा।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार पीईटी, डीपीई और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, जिन्होंने इन खेल प्रतियोगिताओं के दौरान रक्षा बंधन, राजपत्रित अवकाश अथवा रविवार को ड्यूटी निभाई है, उन्हें संबंधित ड्यूटी के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा।
हालांकि यह अवकाश उन्हीं शिक्षकों और अधिकारियों को मिलेगा, जिन्हें छुट्टी के दिन खेल ड्यूटी के लिए आधिकारिक तौर पर तैनात किया गया था। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को प्रतियोगिता स्थल के आयोजन सचिव की ओर से जारी अटेंडेंस/ड्यूटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र में ड्यूटी किए जाने की तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज होना अनिवार्य है। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक या डीडीओ प्रमाणपत्र का सत्यापन करने के बाद ही प्रतिपूरक अवकाश स्वीकृत करेंगे।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि आदेश में यह स्पष्ट किया गया कि संबंधित कर्मचारी को यह अवकाश आदेश जारी होने की तारीख से तीन माह के भीतर लेना होगा।
जिला ऊना के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और प्रभारियों को आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।