फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Taught the importance of staying away from substance abuse and valuing time.

Una News: नशे से दूर रहने और समय का महत्व समझने की दी सीख

Mon, 05 Oct 2026 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Taught the importance of staying away from substance abuse and valuing time.
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल में वीर गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शौर्य चक्र विजेता सुशील कुमार जरियाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने, मोबाइल फोन का सही और सीमित उपयोग करने तथा समय के महत्व को समझने की सीख दी। जरियाल ने कहा कि एक सच्चा नागरिक अपने अनुशासन, सकारात्मक सोच और निष्ठापूर्ण कार्यों से भी देश निर्माण में सहयोग कर सकता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में अपना एक स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। प्रधानाचार्य विनोद बनियाल ने कहा कि शौर्य चक्र विजेता सुशील कुमार के अनुभवों और विचारों से बच्चों को सही दिशा और प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed