फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tampering with the Old Pension Scheme is unacceptable: Ramesh Singh

ओल्ड पेंशन योजना से छेड़छाड़ मंजूर नहीं : रमेश सिंह

Wed, 17 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tampering with the Old Pension Scheme is unacceptable: Ramesh Singh
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के पूर्व प्रधान व प्रदेश प्रतिनिधि रमेश सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में ओपीएस को संरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार विधानसभा में इसके लिए विशेष बिल पास करें जिससे भविष्य में सत्ता परिवर्तन होने पर भी कोई अन्य पार्टी पुरानी पेंशन को बंद न कर सके। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के उस बयान की भी कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर यूपीएस लागू करने की बात की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की यही नीति रही तो सत्ता में लौटने का उनका सपना ही रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने जो प्रदेश के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी है। वह कर्मचारियों के हित में सराहनीय कदम है जिसे प्रदेश के कर्मचारी सदा याद रखेंगे। ओल्ड पेंशन योजना से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ मंजूर नहीं है। पूर्व प्रधान व प्रदेश प्रतिनिधि ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं और कर्मचारियों की प्रदेश सरकार से काफी मांगें लंबित पड़ी है, उनका शीघ्र समाधान किया जाए। कर्मचारियों को शीघ्र वेतनमान आयोग का एरियर, महंगाई भत्ते का एरियर व महंगाई भत्ते की किस्तें देने की प्रदेश सरकार अधिसूचना जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed