फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Talks on with central government to continue wheat procurement from farmers: Kanwar

किसानों से गेहूं खरीद जारी रखने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत जारी : कंवर

Thu, 10 Jun 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Talks on with central government to continue wheat procurement from farmers: Kanwar
ऊना। एफसीआई के माध्यम से गेहूं खरीद 10 जून के बाद भी जारी रखने का मुद्दा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से उठाया। थानाकलां में वीरवार को कंवर ने कहा कि अनुराग ने मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग के प्रयासों से ही किसानों की सुविधा के लिए एफसीआई के माध्यम से गेहूं खरीद की अवधि 31 मई से बढ़ाकर 10 जून की थी। इससे हजारों किसानों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संजीदगी के साथ विचार करती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि 10 जून के बाद भी गेहूं की खरीद की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक गेहूं की खरीद रिकॉर्ड 1 लाख क्विंटल के पार पहुंच गई है। इससे पहले उन्होंने थानकलां में समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर जताया आभार
कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान धान का एमएसपी 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1,940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। इसी प्रकार बाजरे का एमएसपी चालू वर्ष के लिए पिछले वर्ष के 2,150 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये प्रति क्विंटल किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से भी हिमाचल के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed