फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Takarla School receives Tobacco Free Institution certificate

Una News: टकारला स्कूल को मिला तंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाणपत्र

Thu, 04 Dec 2025 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Takarla School receives Tobacco Free Institution certificate
बड़ूही (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला का तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के संदर्भ में निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में तंबाकू निषेध से संबंधित साइन बोर्ड, जागरूकता पोस्टर, विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर आयोजित जागरूकता गतिविधियां, स्टाफ की सहभागिता और स्वच्छ परिसर व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। विद्यालय की ओर से तंबाकू मुक्त भारत अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों को प्रभावशाली और अनुकरणीय बताया। इस दौरान विद्यालय को तंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र भेंट किया गया। राजेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित सभी प्रमुख मापदंडों जैसे 100 मीटर परिसर में तंबाकू बिक्री पूर्ण प्रतिबंधित है। विद्यालय को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य अनिल बख्शी, समस्त विद्यालय स्टाफ और छात्रों की सराहना की। प्रधानाचार्य अनिल बख्शी ने इस सम्मान के लिए स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed