{"_id":"6a3832372e77b8543309be27","slug":"tahliwal-fire-post-upgraded-to-a-full-fledged-fire-station-una-news-c-93-1-una1002-195921-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सब फायर स्टेशन में अपग्रेड हुई टाहलीवाल फायर पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सब फायर स्टेशन में अपग्रेड हुई टाहलीवाल फायर पोस्ट
Mon, 22 Jun 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने टाहलीवाल फायर पोस्ट को तत्काल प्रभाव से सब फायर स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके साथ ही 16 नए पदों के सृजन और दो अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी गई है।
उपमुख्यमंत्री और हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को देखते हुए लंबे समय से सब फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
प्रदेश सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग को पूरा किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार नए सब फायर स्टेशन में एक सब फायर अधिकारी, एक लीडिंग फायरमैन, 10 फायरमैन और चार ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टेशन के लिए एक वाटर ब्राउजर और एक सीओ-2 फायर वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस निर्णय से टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे हरोली विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी।
औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निवासियों और संस्थानों को आगजनी तथा अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित राहत और बचाव सेवाएं मिल सकेंगी। इससे क्षेत्र की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि हरोली के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।