फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sweaters distributed to 276 children in Chakka Sarai

Una News: चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर

Sat, 01 Mar 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 01 Mar 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Sweaters distributed to 276 children in Chakka Sarai
उपायुक्त जतिन लाल ने की कार्यक्रम में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां की ओर से शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राथमिक पाठशाला चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें उन्होंने चक्कसरायं, रिपोह मिसरां, रिपोह मुचलियां, सूरी और धार गुजरा स्कूलों के 276 बच्चों को स्वेटर भेंट किए। उपायुक्त ने बताया कि यह स्वेटर नर्सरी से 5वीं कक्षा के बच्चों को एसआरपी संस्था की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जीवन के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। सेवा रक्षा प्रयास संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा ने बताया कि संस्था स्कूली बच्चों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा, संस्था के सह संस्थापक नरेंद्र शर्मा सहित, चक्क सरायं स्कूल के प्रधानाचार्य शशि कुमारी, सीएचटी इकबाल रफी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed