फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Summer vacation change, Science teachers Association protested

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया विरोध

Sat, 18 Jun 2022 08:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation change, Science teachers Association protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव का हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने विरोध किया है। संघ ने मांग उठाई है कि सभी शिक्षक संगठनों को विश्वास में लेकर ही फैसला लिया जाना चाहिए और पहले की तरह की अवकाश देने चाहिए। इस मसले को लेकर शनिवार को प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ऊना की वर्चुअल बैठक में मंथन किया गया।
प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के जिला महासचिव विपन कुमार ने बताया कि बैठक में विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की तैयारी को सभी ने गलत ठहराया। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। अगस्त में स्कूल खोलते ही बरसात जोर पर होने पर भी दिक्कतें पेश आएंगी। कहा कि ऐसे कुछ लोग छुट्टियों में फेरबदल करवाने में लगे हैं, जिन्होंने कई वर्षों से विद्यालय में जाकर भी नहीं देखा है। छुट्टियों में बदलाव होने से विद्यालयों के बनाए गए वार्षिक कैलेंडर पर भी असर पड़ेग। 23 या 24 जून को होने वाला शिक्षा संवाद भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

कुछ लोग बिना किसी ठोस कारण से विभाग को बिना मतलब से गुमराह कर रहे हैं। क्हा कि आज से पहले भी कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं, परंतु किसी भी प्रकार बदलाव के करने से पहले विभाग प्रदेश के सभी संघों के साथ बैठक कर सभी विषयों पर चर्चा करता था। निष्कर्ष पर एक मत बनने पर उसे विभाग सरकार को मंजूरी को भेजता था। बैठक में संघ ने मांग उठाई है कि 350-400 पद मुख्याध्यापकों के विद्यालयों में खाली चल रहे है। इन्हें जल्द भरा जाए, ताकि इंतजार कर रहे अध्यापकों को भी पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रधान चंद्रकेश धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मुख्य सलाहकार नरेश कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश धीमान, ज्ञान चंद, जसविंद्र सिंह, राजिंद्र कौशल और अन्य ने उम्मीद जताई है कि सरकार मुख्याध्यापकों और प्रवक्ताओं की पदोन्नति सूची निकालने के साथ छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed