फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukh Babbehali won the wrestling of Pir Gons temple

सुख बब्बेहाली के नाम रहा पीर गौंस मंदिर का दंगल

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sukh Babbehali won the wrestling of Pir Gons temple
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रसिद्ध पीरगौंस पाक मंदिर में विशाल दंगल में छठे बितयोग के अध्यक्ष सतप? - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के पीर गौंस मंदिर चंगर मकरैड़ में विशाल दंगल का खिताबी मुकाबला सुख बब्बेहाली ने जीत लिया। सुख बब्बेहाली ने फाइनल में डेरा बाबा नानक के पहलवान पम्मा को शिकस्त दी। इसके अलावा हिमाचल केसरी का खिताब शैरी बहडाला ने जीता।
विज्ञापन

शेरी ने कांगड़ा के राजू को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले बड़ी माली के पहले सेमीफानइल में सुख बब्बेहाली ने मिंदा पहलवान पठानकोट को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पम्मा डेरा बाबा नानक ने सोनी सिहोड़ा लुधियाना को हराया। हिमाचल केसरी के लिए हुए पहले सेमीफाइनल में राजू कांगड़ा ने प्रियंकल चौकीमन्यार को हराया। शैरी बहडाला ने हैप्पी हमीरपुर को चित्त किया। दंगल के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शिरकत की। जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती और कृष्णपाल शर्मा ने बड़ी माली के विजेता पहलवान सुख बब्बेहाली को 26 हजार रुपये, गुर्ज, पगड़ी देकर सम्मानित किया। हिमाचल केसरी पहलवान शैरी बहडाला को 11 हजार रुपये, गुर्ज और पगड़ी देकर नवाजा गया। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, प्रधान लीला देवी, बाबा कमलदास, थहड़ा पंचायत के प्रधान गुरनाम सिंह, बख्शीश सिंह, रमेश चंद, रघुवीर सिंह, चरणदास, जागीर सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग बंगाणा के एक्सईएन शशी धीमान, जल शक्ति विभाग थानाकलां के एक्सइएन एके बंसल, नायब तहसीलदार हीरा लाल और दीपांकर कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed