{"_id":"5d52f0cf8ebc3e6ce559d2f6","slug":"sucide-una-news-sml30387066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Wed, 14 Aug 2019 01:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ऊना जिले के अजनोली गांव से लापता 25 वर्षीय युवक का शव साथ लगते कोटला कलां गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है। शव की पहचान जीवन सैणी निवासी गांव अजनोली जिला ऊना के रूप में हुई है। जीवन सैणी नौ अगस्त से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना के संबंध में सदर थाना ऊना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जीवन सैनी पेशे से ट्रक चालक था। वह नौ अगस्त की रात सोने के लिए दूसरे मकान की तरफ गया था। जब सुबह परिजन उसे उठाने गए तो पता चला कि जीवन रात को यहां पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परेशान परिजनों ने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से संपर्क कर उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई अता-पता न लगा। परिजनों ने आस-पास के गांवों में भी उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
अब मंगलवार को उसका शव कोटला कलां में एक कुएं से बरामद किया गया। शव के पास पुलिस ने कीटनाशक दवाइयों की बोतलें भी बरामद हुई हैं। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना भेज दिया है।