{"_id":"62af59aa07ec4c4497640814","slug":"students-will-have-to-wait-for-uniforms-and-school-bags-una-news-sml4126617123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को वर्दियों और स्कूल बैग के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को वर्दियों और स्कूल बैग के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दियों और स्कूल बैग के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ेगा। 21 जून से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अब वर्दियों और बैग का वितरण एक से डेढ़ माह तक लटक सकता है। हालांकि अधिकतर स्कूलों में वर्दियां वितरित की जा चुकी हैं। लेकिन हरोली शिक्षा खंड के अधिकतर स्कूलों को छठी से दसवीं के छात्राओं को इसका लाभ मिलना बाकी है। उधर स्कूल बैग का जिले में वितरण नहीं हो पाया है।
हरोली खंड के अधिकतर स्कूलों में छठी से दसवीं तक छात्राओं को वर्दियां अभी बांटी जानी हैं। इसके लिए खेप खंड स्तर पर पहुंच चुकी है और अब सैंपल पास होने का इंतजार है। वहीं स्कूल बैग की खेप शिक्षा खंडों के पास अभी नहीं पहुंची है। इस बीच 21 जून से 28 जुलाई तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को वर्दियों और स्कूल बैग के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि इस शैक्षणिक सत्र में कई विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। ऐसे में निजी स्कूल से आए कई बच्चे अभी भी पुराने स्कूल की वर्दियों में पहुंच रहे हैं और नई वर्दी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि अधिकतर सरकारी स्कूलों में वर्दियों बांटी जा चुकी है। हरोली खंड में वर्दियों को जो पहले खेप आई उसके सैंपल फेल हो गए और अब नई वर्दियां पहुंच चुकी हैं। सैंपल पास होने का इंतजार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छुट्टियों के बाद वर्दियों के साथ स्कूल बैग भी बांट दिए जाएंगे।