{"_id":"6a6a4bcc9375b8ea41009344","slug":"students-up-to-class-12-will-travel-for-free-on-buses-operating-on-the-new-routes-una-news-r-399-1-sml1005-503531-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नए रूट की बसों में जमा दो तक के विद्यार्थी करेंगे मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नए रूट की बसों में जमा दो तक के विद्यार्थी करेंगे मुफ्त सफर
Thu, 30 Jul 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं को अपनी बस से अपना रोजगार देने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस योजना के तहत नए रूटों पर दौड़ने वाली बसों में विद्यार्थियों और महिलाओं को किराये में छूट दी जाएगी। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत शुरू की जाने वाली नई बस सेवाओं में जमा दो तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षण संस्थान तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। जमा दो से आगे कॉलेज की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को दिनभर के सफर के लिए केवल पांच रुपये का टिकट लेना होगा। इन बसों में महिलाओं को भी निगम की बसों की तरह प्रत्येक यात्रा पर किराये में हिमबस कार्ड दिखाने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नए रूटों पर चलने वाली बसों में यह सुविधा रविवार और अधिसूचित राजपत्रित अवकाश के दौरान लागू नहीं होगी।
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। इस योजना के तहत चलने वाली बसों के संचालकों को आरएफआईडी आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली लागू करनी होगी। इन बसों में हिमबस पास को भी मान्य करने पर विचार किया जा रहा है। टिकट जारी करते समय हिमबस कार्ड का सत्यापन होगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिल सके।
ऐसे तय होंगे नए बस रूट
योजना के तहत नए बस रूटों का निर्धारण जिलों के प्रत्येक उपमंडल में नौ सदस्यों की गठित समिति करेगी। परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित यह समिति मोटर वाहन अधिनियम की धारा-67 के तहत प्राप्त शक्तियों के आधार पर रूटों को अंतिम रूप देगी। योजना के तहत ऐसे रूटों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों को उपमंडल मुख्यालयों, सरकारी शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, पर्यटन स्थलों तथा पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन से वंचित दूरस्थ पंचायतों से जोड़ते हों।
विज्ञापन
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत शुरू की जाने वाली नई बस सेवाओं में विद्यार्थियों और महिलाओं को किराये में छूट का प्रावधान किया गया है।
-अभिषेक मित्तल, एसडीएम ऊना