फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students raised the demand for construction of basketball court in Dehlan school

Una News: देहलां स्कूल में विद्यार्थियों ने बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण की मांग उठाई

Fri, 23 May 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Students raised the demand for construction of basketball court in Dehlan school
उपायुक्त ने किया देहलां स्कूल का दौरा, मांग पूरी करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां का दौरा कर वहां की शैक्षणिक और भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
इस दौरान छात्रों और स्थानीय समुदाय ने उपायुक्त से विद्यालय परिसर में कोटा स्टोन टाइल फ्लोरिंग के साथ एक उचित बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण की मांग रखी। उपायुक्त ने बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यालयों में छात्रों के खेल विकास के लिए सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है ताकि खेलकूद की संरचनाओं को और अधिक बेहतर एवं सुदृढ़ किया जा सके। जिले की बच्चियों को सामर्थ्य योजना के तहत निर्धन परिवारों की बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कौशल विकास से जुड़ी कई सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिला के गरीब बच्चों के उत्थान के लिए सामर्थ्य योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक रूप से पिछड़े तबके की बच्चियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना भी पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed