फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Kuthera Khairla visited ITI

Una News: कुठेड़ा खैरला के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई का दौरा

Tue, 18 Feb 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Students of Kuthera Khairla visited ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय कुठेड़ा खैरला के विद्यार्थियों ने मंगलवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय प्री वोकेशनल टूअर किया। उन्होंने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने बताया कि यह आईटीआई 2007 में शुरू हुई थी। वर्तमान में इस आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि जब आप घर जाएं तो आईटीआई और यहां चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं। आईटीआई के अनुदेशक सुनील कुमार, सुनील दत्त, आशा रानी और सुमन कुमारी ने भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जाकर वहां स्थापित मशीनों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं। इस अवसर पर समूह अनुदेशक राकेश कुमार और विद्यालय की ओर से आए अध्यापक संजीव कुमार, राकेश कुमार, बबीता देवी और दीक्षा भी उपस्थित रहे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के गणित विषय के अनुदेशक सुनील दत्त ने बताया कि इस तरह के प्री वोकेशनल टूअर से जहां बच्चों को आईटीआई की कार्यप्रणाली के बारे में पता चलता है, वहीं उन्हें एक दूसरे को समझने में भी सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed