फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students learning the techniques of natural farming

Una News: प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहे विद्यार्थी

Sat, 24 Oct 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Oct 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
Students learning the techniques of natural farming
त्यूडी और बदोली स्कूलों में 79 विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता कार्यक्रमों में भाग
विज्ञापन

कृषि में रोजगार के अवसरों की भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार और जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से संचालित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत ऊना जिले के विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती और कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यूडी और बदोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कुल 79 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
खंड परियोजना प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, मशरूम उत्पादन, जलवायु अनुकूल कृषि, वर्मी कंपोस्ट, पोषण वाटिका और कृषि में रोजगार व स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना के तत्वावधान में आयोजित इस परियोजना का संचालन सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप, जगदीशपुर, अमेठी (उत्तर प्रदेश) की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सात दिवसीय जागरूकता अभियान के माध्यम से प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यूडी स्कूल के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार और बदोली स्कूल के उपप्रधानाचार्य लक्ष्मण ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर सीटीईटी अधिकारी सलोनी राणा, कृषि विशेषज्ञ मनीषा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed