फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students displayed their talent in Sanskrit dialogue and shloka recitation.

Una News: छात्रों ने संस्कृत संवाद, श्लोक वाचन में दिखाई प्रतिभा

Fri, 19 Sep 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in Sanskrit dialogue and shloka recitation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। संस्कृत भारती के सहयोग से आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में चल रहे 10 दिवसीय संस्कृत वाचन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अशोक ठाकुर ने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की आत्मा है और इसका अभ्यास प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। शिविर में छात्रों ने संस्कृत संवाद, श्लोक वाचन, स्तोत्र गायन और नाट्य प्रस्तुति में भाग लिया। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार ने छात्रों को नियमित संस्कृत अभ्यास और दैनिक जीवन में प्रयोग के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों गार्गी, खुशी, दवेंद्र, योगी, सुमित आदि की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की इंदु बाला ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और प्राचार्य ने प्रशिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed