फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Student union elections should be restored soon, otherwise the council will take to the streets: Chandan

छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल हों, नहीं तो सड़क पर उतरेगी परिषद : चंदन

Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student union elections should be restored soon, otherwise the council will take to the streets: Chandan
ऊना महाविद्यालय में प्रधानाचार्य को मांगपत्र सौंपते अभाविप के पदाधिकारी व सदस्य।  स्रोत स्वयं
कहा- भर्ती घोटाले की जांच करवा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला ऊना की भटोली, अंब, बंगाणा और ऊना महाविद्यालय इकाई की ओर से वीरवार को एक 11 सूत्रीय मांगपत्र प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। प्रेस बयान में जिला अभाविप विभाग के सह संयोजक चंदन सेखडी ने बताया कि प्रदेशस्तरीय आह्वान पर विद्यार्थी परिषद की ऊना, भटोली, अंब और बंगाणा इकाई की ओर से एक मांगपत्र प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। इसमें छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने, प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के रिक्त चल रहे पदों को भरने, राज्य व केंद्रीय विवि में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्द लागू करने, अतिथि शिक्षक भर्ती के फैसले को जल्द वापस लेने, कृषि विवि पालमपुर व हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र करने के मुद्दों को भी मांगपत्र में रखा गया। यही नहीं शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी बंद करने, राज्य विवि में शोधार्थियों को शोध छात्रवृत्ति प्रदान करने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की जांच, प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में युगानुकूल पाठ्यक्रम शुरू करने व प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए मांगें उठाई गईं। चंदन सेखड़ी ने कहा कि मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए, नहीं तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed