फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   student

जिले से 47 विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित

Wed, 15 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
student
ऊना। बीआरसी भवन ऊना में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय ऑनलाइन विज्ञान मेले का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दविंद्र चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रिंसिपल राजिंद्र कौशल, प्रिंसिपल सुरिंद्र राजयदा, प्रिंसिपल नरेश ठाकुर, प्रिंसिपल बरजिंद्र सिंह, मुख्य अध्यापक नरेश शर्मा, मुख्य अध्यापक अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर हुए विज्ञान मेले में 197 विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में वैज्ञानिक क्रियाकलाप में रावमापा समूरकलां की अलीशा बडियाल, रावमापा पूबोवाल के शबी ठाकुर, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की विदुषी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में रावमापा मुबारिकपुर के सिद्धांत शर्मा ने प्रथम, रावमापा गगरेट की शिवानी ने द्वितीय तथा रावमापा कांगड़ के नमित कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के मैथ्स ओलंपियाड में गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की वंशिका चौधरी ने प्रथम, रावमापा दौलतपुर की कनिका शर्मा ने द्वितीय तथा रावमापा पंजावर के आदित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड़ जसवां की प्रिया भाटिया व खुशबू सोनी ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की अर्शदीप कौर, नवलीन कौर ने द्वितीय, रावमापा रिपोह मिसरां की नेहा, शिवांग शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 से 17 वर्ष के मध्य सर्वे रिपोर्ट में एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ के लखविंद्र सिंह, रावमापा समूरकलां की दीक्षा, सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की अनमोल कुमारी, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोटा के अर्श रत्न, राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी के साहिल सैनी, रावमापा कन्या ऊना की चाहत अरोड़ा, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना की सोम्या शमा, रितिका शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
अंडर-14 वर्ग की सर्वे रिपोर्ट में रावमापा सूरी की निहारिका रानी, राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी के विशाल सैनी और आरुषि, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ के हरमन और सोनाक्षी राणा, एमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां की लविता, राउपा नंदपुर की आरूषि और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोटा के अर्नब कहोल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वरिष्ठ वर्ग की वैज्ञानिक क्रियाकलाप के शहरी वर्ग में सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की रिद्धि ठाकुर, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की पारूल कौशल, रावमापा कन्या ऊना की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की वैज्ञानिक क्रियाकलाप के ग्रामीण वर्ग में रावमापा भद्रकाली के पराग लखनपाल, रावमापा कलोह प्रेयसी ठाकुर, डीएवी पब्लिक स्कूल लठियानी की कनिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग के मैथ्स ओलंपियाड में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह की भूमिका ने प्रथम, डीएवी अंबोटा की शिवांगी कंवर ने द्वितीय तथा राउपा नंदपुर की हिमानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोतरी के ग्रामीण वर्ग में रावमापा भद्रकाली की दीक्षा शर्मा, अरमान ठाकुर ने प्रथम, रावमापा मुबारकपुर के कार्तिक शर्मा और नैंसी ठाकुर ने द्वितीय स्थान तथा रावमापा सलोह बेरी की कनिष्का और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी के शहरी वर्ग में सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गग्रेट के चंद्र रतन और वंशिका सोहल ने प्रथम, महादेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर चौक की तनवी, पलक ने द्वितीय, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के हरमन सिंह, अभिनव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग की शहरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट के सूर्यांश डोगरा और पलक कौंडल ने प्रथम, महादेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर चौक के सक्षम, आर्यन डडवाल ने द्वितीय, दौलतपुर चौक की रिद्धिमा कौशल और अयान शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की ग्रामीण विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राउपा त्यूड़ी के अग्रिम बैंस, सूर्यांश ठाकुर ने प्रथम, रावमापा मुबारिकपुर के आदित्य ठाकुर, कुनाल बंसल ने द्वितीय, माता सत्यवती पब्लिक स्कूल बंगाणा की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में मैथ्स ओलंपियाड में रावमापा बौल के मोहित शर्मा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा के प्राग ठाकुर ने द्वितीय तथा रावमापा भंजाल की अंकिता ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में शहरी वैज्ञानिक क्रियाकलाप में एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की प्रज्ञा कौशल, डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना की श्रेया शर्मा तथा सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट के अर्जित पराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में ग्रामीण वैज्ञानिक क्रियाकलाप में डीएवी अंबोटा के सात्विक शर्मा, रावमापा क्लोह की अमिशी धीमान तथा राउपा त्यूड़ी की निष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed