{"_id":"67f2824fb636f534a90d8d23","slug":"student-mansi-rana-helps-the-needy-on-her-birthday-una-news-c-93-1-una1002-150641-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करती है छात्रा मानसी राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करती है छात्रा मानसी राणा
विज्ञापन
कैंसर पीडितों के साथ मनाया जन्मदिन
गुल्लक में रखी सारी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में करवाई जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा गुल्लक में पैसा जमा कर जरूरतमंदों की मदद कर रही है। छात्रा की यह सोच युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। छात्रा अपने माता-पिता की ओर से दी गई जेब खर्च की राशि को इकट्ठा कर गुल्लक में जोड़ती है। इस बार भी अपने जन्मदिन पर मानसी ने दसवीं बार अपनी गुल्लक में रखी सारी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दी।
मानसी राणा कोरोना काल के समय से अपना जन्मदिन न मनाकर गुल्लक का सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाती चली आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में दो बार आपदा के मौके पर भी अपनी योग्यता अनुसार अपनी सहभागिता सुनिश्चित की थी। इसके अलावा जिला ऊना में देव भूमि फाउंडेशन, हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स, होशियारपुर के पींगल बाड़ा सहित अन्य अलग-अलग संस्थाओं को भी अपना योगदान दे रही हैं। इस बार भी मानसी राणा ने जन्मदिन के मौके पर गुल्लक की जमा पूंजी जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दी है। एक्टिविटीज में मिली प्रोत्साहन राशि देव भूमि फाउंडेशन ऊना हिमाचल के कोटलां कला अस्पताल के सौजन्य से कैंसर से पीड़ित रोगी परिवार सदस्यों को सहायता राशि भेंट की और सभी को संदेश भी दिया है कि हम सभी को ऐसे जरूरतमंद परिवारों की थोड़ी-थोड़ी मदद जरूर करनी चाहिए। देव भूमि फाउंडेशन ऊना के प्रबंधक प्रिंस ठाकुर और टीम सदस्यों ने मिलकर मानसी राणा के जन्मदिन पर केक काटा और सराहनीय कार्य में अपना योगदान देने के लिए सभी परिवार सदस्यों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कैंसर पीडित परिवार सदस्यों सहित समाजसेवी परिवार मौजूद रहे।