{"_id":"4e07a4af6abeddd71d6ba4fff5b9e35b","slug":"student-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी डॉल मैं सोने दी... पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी डॉल मैं सोने दी... पर मचाया धमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बट्टकलां में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें ग्राम पंचायत बट्टकलां की प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने गिद्धा, जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, नन्हा मुन्हा राही हूं देश का सिपाही हूं, बेबी डॉल मैं सोने दी व भंगड़े की प्रस्तुति दी।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रूपकुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का जीवन पढ़ाई के बिना अधूरा है और पढ़ाई के बिना जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है। अत: प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में 106 रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रिया को मेरिट प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अजय कुमार, साहिल कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार व मुनीष कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर उपप्रधान जोगिंद्र पाल, स्कूल प्रधानाचार्य रूप कुमार, एसएमसी प्रधान अशोक कुमार, रोजी देवी, रणजीत कुमार, बनीता शर्मा, पुनीत भारद्वाज, अच्छर सिंह, सतपाल, मीनाक्षी वशिष्ट, आशा, निर्मला देवी, शशि बाला, अभिलाषा, मुनीष कुमार, बलबंत सिंह ठाकुर, अश्वनी सैणी, डीपीई संजीव कुमार, पीटीई होशियार सिंह, राजकुमार, भजन लाल, बंताराम, अवतार सिंह व बलविंद्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।