फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   student

डीजे बजदा रेयाई वाले खेत च... पर धमाल

Sat, 06 Feb 2016 07:21 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
student
दौलतपुर चौक (ऊना)। रावमापा दौलतपुर चौक में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने ‘मेरे देश की धरती’ ‘नचदियां पीपल दिया छावां’ गीत पर गिद्दा की प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘डीजे बजदा रेयाई वाले खेत च होई तेरी हां’ करके पर भंगड़े कर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य गुरदेव सिंह ने मुख्यातिथि को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गुरदेव सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि राकेश कालिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए मेहनत के बल पर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


 उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के अव्वल रहने पर स्कूल प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष शर्मा, बलबंत परमार, वेद पराशर, मनु शारदा, जिला पार्षद रेणुका, सुरक्षा कंवर, विजय ठाकुर, हितदेव शर्मा, मनोज कालिया, प्रदीप धीर, वासुदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर व हितेश ठाकुर सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हुए सम्मानित
वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने करण, मीनाक्षी, विक्रांत, हर्षल, दवीर सिंह, विशाली, शिवाली, शगुन, गुलशन अभिषेक, सिया, प्रिया, पूजा, मानसी, तुषार, तमन्ना, विवेक, करण, सुनीता व शिल्पा आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed