{"_id":"7f57d612f6a5edad4aafa8a8c10ab9fe","slug":"student-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागो काड नी मामी हुण छाड नखरा...पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागो काड नी मामी हुण छाड नखरा...पर धमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पिरथीपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया गया। इसमें गगरेट विस के विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समारोह में जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में प्रियंका, रितेश एवं रुचि ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर स्किट प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। सुनिधि, सलोनी की नाटी, तीक्षा एवं प्रियंका का राजस्थानी नृत्य, चंदन, अंकुश का रंगला पंजाब शीर्षक गीत पर भंगड़ा, मीनाक्षी एवं निहारिका का ‘जागो काड नी मामी हुण छाड नखरा’ शीर्षक गीत पर गिद्दे ने झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य गुरविंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उधर, विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य गुरविंद्र सिंह, जिला पार्षद रेणुका, ग्राम पंचायत प्रधान अशोक शर्मा, सुदेश, केवल सिंह, बलवंत परमार, वेद पराशर, मनु शारदा, प्राध्यापक निशा संदल, अमरिंद्र शर्मा, परमीत, पूनम एवं अंजू शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
विधायक राकेश कालिया ने शिक्षा, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले ज्योति, काजल, दीक्षा, आकाश, रजीना बेगम, राज प्रताप, रितेश, रुचि, प्रियंका, निहारिका सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।