फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Student Death

वाशिंग मशीन में करंट से पीएचडी छात्रा की मौत

Sun, 02 Feb 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Student Death
ऊना। पुलिस थाना ऊना के वार्ड पांच पुल वाला बाजार में युवती की वाशिंग मशीन से करंट लगने से मौत हो गई। 22 वर्षीय दीपिका पुत्री आशीष कुमार सुबह कपड़े धो रही थी। अचानक वाशिंग मशीन से करंट का झटका लगा। साथ लगती रॉड से टकराने के कारण बाथरूम में भी करंट फैल गया। परिवार के सदस्य युवती को तुरंत जोनल अस्पताल ऊना लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दीपिका ने जान बचाने का तो पूरा प्रयास किया लेकिन काम नहीं आ सका। एक तरफ करंट ने झटका दिया तो दूसरी ओर भी उसका हाथ तार से जा टकराया। आखिर किसी तरह से भी मौत ने इस पीएचडी की छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। दीपिका पीएचडी कर रही थी। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल तक ले गए लेकिन उस समय तक दीपिका दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed