फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strong fundamentals lead to long-term success: Arnold

मजबूत बुनियादी सिद्धांतों से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : अर्नोल्ड

Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strong fundamentals lead to long-term success: Arnold
आईआईआईटी सलोह में  इंटरएक्टिव सेशन में मौजूद स्टाफ सदस्य व अन्य।स्रोत संस्थान
छात्रों को नए बदलावों को अपनाने और जिज्ञासु बनने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी ऊना में प्रेरणादायक इंटरैक्टिव सत्र में साझा की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में बुधवार को अर्नोल्ड सु वाइस-प्रेसिडेंट कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी असुस (एएसयूएस) इंडिया की ओर से प्रेरणादायक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। अर्नोल्ड सु ने कंपनी के कंज्यूमर और गेमिंग पीसी बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अर्नोल्ड सु ने तकनीक में कॅरिअर के अवसरों और व्यापार में उत्कृष्टता के महत्व पर बात की। उन्होंने कंपनी की सफलता की यात्रा साझा की और बताया कि कंपनी ने अपने पीसी और आरओजी मार्केट शेयर को 4 प्रतिशत से 15.3 प्रतिशत तक कैसे बढ़ाया। उन्होंने आरओजी गेमिंग क्रांति के बारे में भी चर्चा की और समझाया कि कैसे कंपनी ने प्रदर्शन और गेमर-केंद्रित डिज़ाइनों पर ध्यान देकर गेमिंग लैपटॉप के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। सेशन के दौरान अर्नोल्ड सु ने अपनी व्यक्तिगत यात्रा और कॅरिअर में सीखे गए सबक साझा किए। उन्होंने टीम वर्क, अनुकूलनशीलता और ग्रोथ माइंडसेट के महत्व को समझाया जो किसी के भी कॅरिअर में सफलता पाने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व शैली नो मैजिक, ओनली बेसिक्स के बारे में बताया और समझाया कि मजबूत बुनियादी सिद्धांतों से दीर्घकालिक सफलता मिलती है। उन्होंने छात्रों को नए बदलावों को अपनाने, जिज्ञासु बने रहने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने इस तरह के उद्योग विशेषज्ञों के संवाद को छात्रों के पेशेवर विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। इस सेशन से छात्रों को एक उद्योग विशेषज्ञ से सीखने का मौका मिला और यह समझने का अवसर मिला कि तकनीक और व्यापार रणनीतियां कैसे सफलता में योगदान देती हैं। उन्होंने छात्रों को अर्नोल्ड सु के अनुभवों और सीखों को अपने कॅरिअर में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed