{"_id":"61ba261ab007f537b362fd13","slug":"strike-una-news-sml3935453123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसमील कर्मचारियों के हड़ताल से तीन रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसमील कर्मचारियों के हड़ताल से तीन रूट प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एचआरटीसी पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब बस रूटों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। हड़ताल के चलते बुधवार को ऊना डिपो के तीन रूट प्रभावित हुए। इससे इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगामी दिनों में अगर पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ती है तो आने वाले दिनों में और रूट भी प्रभावित हो सकते हैं।
एचआरटीसी वर्कशॉप में चल रही पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के बुधवार को ऊना डिपो कगे तीन रूट प्रभावित रहे। जिसमें कोटला-चंडीगढ़, दौलतपुर-चंडीगढ़ और ऊना-कालका रूट प्रभावित हुआ। इस कारण से सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी वर्कशॉप में वर्तमान में करीब 38 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 28 पीसमील कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में अब बसों को रिपेयर करने का जिम्मा अब केवल दस कर्मचारी संभाल रहे हैं। वर्कशॉप में मौजूदा समय में करीब 20 बसें ठीक होने के लिए खड़ी हैं, लेकिन पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कर्मचारी कम पड़ रहे हैं। इस कारण से बुधवार को दो बस रूट बंद रहे। पीसमील कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो कर्मचारी अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। बुधवार को भी पीसमील कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वर्कशॉप में काम का सारा बोझ केवल दस नियमित कर्मचारियों पर आ गया है। इस संबंध में एचआरटीसी बस अड्डे के प्रभारी अविनाश खुल्लर ने बताया कि बुधवार को तीन रूट प्रभावित रहे।