फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strategy made for Congress' Janakrosh rally

जिला स्तरीय जनाक्रोश के लिए बनाई रणनीति

Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Strategy made for Congress' Janakrosh rally
कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य बैठक के दौरान।संवाद - फोटो : Una
ऊना। कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सोमवार को जोगीपंगा में ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 21 मार्च को जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव तथा पार्टी की मजबूती पर विचार विमर्श किया। ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूथ लेवल तक जाकर लोगों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बता रही है। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान बड़ी जोरों से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपना सदस्यता अभियान संपूर्ण कर लेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की सराहना की तथा ब्लॉक अध्यक्ष की पीठ थपथपाई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देशराज गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मदन मोहन सैनी, देशराज मोदगिल, महासचिव कर्मचंद शर्मा, प्रवीण दुआ, सचिव सत्या देवी, सतपाल चौधरी, महिला कांग्रेस कुटलैहड़ की अध्यक्ष कंचन रानी, सेवादल से दौलत राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से राजेश धीमान, पेंशनर सुरेश कुमार शर्मा, पंचायती राज से ओम प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित ज्ञानचंद, पंडित साधु राम, जगदीश चंद्र, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष यशपाल मनकोटिया, बलदेव राज शर्मा, रोशन लाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed