फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Statue of Mother Saraswati installed in Thathal School

Una News: ठठल स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित

Tue, 29 Apr 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Statue of Mother Saraswati installed in Thathal School
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ठठल के परिसर में मंगलवार को मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। विशेष समारोह में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मां सरस्वती विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी है और विद्यालय परिसर में उनकी स्थापना से छात्रों को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य व्यासदेव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पढ़ाई के साथ स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना से छात्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था और जागरूकता बढ़ेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed