फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Staff post vacant in Umb nager panchayat

उधार के स्टाफ के सहारे चल रही नगर पंचायत अंब

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Staff post vacant in Umb nager panchayat
एक क्लर्क ही पूरा सप्ताह रहता है उपलब्ध, बाकी स्टाफ की नियुक्ति भूली सरकार
विज्ञापन

नगर पंचायत में धीमी रफ्तार से चल रहे दो करोड़ के विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। सरकार ने अंब पंचायत को नगर पंचायत तो बना दिया और चुनाव कर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि भी चुन लिए हैं, लेकिन नगर पंचायत की अधिसूचना के साथ नगर पंचायत में स्टाफ की नियुक्ति करना सरकार भूल गई है। नगर पंचायत अंब में इस समय एक क्लर्क है। वही पूरे सप्ताह हाजिर रहता है, बाकी स्टाफ अन्य नगर पंचायतों से सप्ताह में कुछ दिन ही हाजिरी भरते हैं।

ऊना से एक महिला क्लर्क और एक दौलतपुर से कनिष्ठ अभियंता सप्ताह में मात्र दो दिन के लिए नगर पंचायत अंब में अतिरिक्त कार्यभार देखने आते हैं। नगर पंचायत सचिव का पद तीन माह में अलग-अलग तीन अधिकारियों के पास गया है। इस समय नगर पंचायत सचिव का अतिरिक्त कार्यभार एसडीएम अंब के पास है। नगर पंचायत अंब में इस समय लगभग दो करोड़ अनुमानित लागत के विकास कार्य करवाने के लिए बजट मंजूर है, लेकिन स्टाफ की कमी से इन कार्यों में विलंब हो रहा है। आलम यह है कि जबसे नगर पंचायत बनी है, तबसे लगभग 12 लाख का बजट ही खर्च हो पाया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक नगर पंचायत में कम से कम 20 लोगों का स्टाफ होना चाहिए, जबकि अंब नगर पंचायत में मात्र एक ही नियमित क्लर्क है। अंब जब पंचायत थी तो उसमें पंचायत सहायक पद पर नियुक्त कर्मचारी को ही अब नगर पंचायत में क्लर्क पद पर रखा गया है। बाकी 12 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। नगर पंचायत में चपरासी और चौकीदार की तैनाती भी हो गई है, लेकिन अनिवार्य स्टाफ की नियुक्ति सरकार ने नहीं हैं। उधर, नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु बाला धीमान ने बताया कि हमारे पास स्टाफ की कमी है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत में दो करोड़ फंड आया है। जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी के विषय में शहरी निकाय विभाग को पत्र लिखा है। जल्द नगर पंचायत अंब में स्टाफ की व्यवस्था पूर्ण कालिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
एक नगर पंचायत में न्यूनतम कितने कर्मचारी चाहिए
नगर पंचायत सचिव - 1
कनिष्ठ अभियंता -1
क्लर्क -3
कार्य पर्यवेक्षक -1
सफाई पर्यवेक्षक -1
सामुदायिक प्रबंधक -1
स्वीपर - 8
चपड़ासी - 2
चौकीदार -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed