फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sports grounds in Dhusada, Takarla, and Nakki revamped.

Una News: धुसाड़ा, टकारला और नक्की में खेल मैदानों का किया कायाकल्प

Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds in Dhusada, Takarla, and Nakki revamped.
बड़ूही (ऊना)। समाजसेवी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला ऊना के उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोगी ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की पहल की है।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से उपमंडल अंब के धुसाड़ा, टकारला और ठठल पंचायत के नक्की क्षेत्र में युवाओं को खेलने के लिए खेल मैदान तैयार हो गए हैं।
उन्होंने कुछेक युवाओं को साथ लेकर इन मैदानों की साफ-सफाई, समतलीकरण और कायाकल्प कर खेलने योग्य बनाया है। इन खेल मैदानों के विकसित होने से स्थानीय युवाओं को क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल के अभ्यास के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। सतीश कुमार गोगी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है।

युवाओं को यदि सकारात्मक माहौल, उचित मार्गदर्शन और खेल जैसी रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तो वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed