फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sports ground and modern library sought for the youth.

Una News: युवाओं के लिए मांगा खेल मैदान और आधुनिक पुस्तकालय

Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sports ground and modern library sought for the youth.
चार दशक से लंबित लठियाणी बाजार में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का मुद्दा भी उठा
विज्ञापन

लठियाणी पंचायत के आम अजलास में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना )। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा रविवार को ग्राम पंचायत लठियाणी के आम अजलास में विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जनहित में रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता के साथ खड़ी है और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आम अजलास में पंचायत प्रधान सुमन लता बेली ने विधायक के समक्ष पंचायत के विकास से जुड़ी तीन अहम मांगें रखीं। इनमें युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित हों। दूसरी आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, जिससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल मिल सके । इसके अलावा चार दशक से लंबित लठियाणी बाजार में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि तुरकाल-पंगा पेयजल योजना और लठियाणी-मंदली पुल जैसे बड़े प्रोजेक्ट लठियाणी क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण में लगी सिंगला कंपनी के अधिकारियों से उनकी मुलाकात हो चुकी है। उन्होंने कंपनी से स्पष्ट तौर पर कहा है कि पुल के निर्माण कार्य में क्षेत्र के लोकल युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी हमारी इस बात को नहीं मानती है तो हम उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed