{"_id":"67155c0d8a4bf223e005fde6","slug":"sparking-in-electrical-wire-freezer-and-other-appliances-burnt-una-news-c-93-1-una1001-136144-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिजली के तार में स्पार्किंग, फ्रीजर सहित अन्य उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिजली के तार में स्पार्किंग, फ्रीजर सहित अन्य उपकरण जले
Mon, 21 Oct 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
खरयालता में बिजली की तारों में स्पार्किंग के बाद जला फ्रीजर। संवाद
खरयालता पंचायत का मामला, प्रधान ने घटनास्थल का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के रहने वाले एक घर में बिजली के तार स्पार्क होने से फ्रीजर सहित अन्य उपकरण जल गए। हादसा स्थानीय राजेश कुमार पुत्र मनशा राम के घर में हुआ है।
स्पार्किंग से जले उपकरणों के चलते परिवार को लगभग 40 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। शनिवार देर रात हादसे में कमरे में मीटर से कमरे के मध्य बिजली के तार स्पार्क होना बताया जा रहा है। हादसे का पता उस समय चला, जब उपकरणों के जलने की बदबू आने लगी। इस पर घरवालों ने देखा तो फ्रीजर सहित अन्य उपकरण आग की भेंट चढ़ चुके थे। राजेश की पत्नी प्रोमिला देवी ने बताया कि आग से कमरे में रखी हुई खाद्य सामग्री फ्रीजर, वाशिंग मशीन सहित अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के दौरान कमरे के अंदर धुंआ ही धुंआ हो गया। वहीं, आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि साथ में कमरे में गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने बताया कि मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया, जिसमें पीड़ित परिवार के सदस्यों को लगभग 40 हजार के करीब नुकसान पहुंचा है। संवाद