फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   solve the grieviance to priority

प्राथमिकता से निपटाएं जन समस्याएं

Thu, 03 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 03 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
solve the grieviance to priority
डीसी अभिषेक जैन ने जिला के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने और उनकी शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को प्रशासन में कार्यकुशलता लाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे महीने में एक बार उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ अवश्य बैठक करें।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे विभिन्न स्कीमों के तहत विभागों को प्रदान की गई धनराशि की यूसी रिपोर्ट भी तुरंत भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए जिन विभागों को शक्तियां प्रदान की गई हैं, उन विभागों के अधिकारी इन शक्तियों का इस्तेमाल करें और उनके संज्ञान में यदि अवैध खनन का कोई मामला आता है तो वह इस बारे कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारे बंदरों को वस्तुएं देना अपराध

डीसी ने बताया कि बंदरों को सड़कों के किनारे खाने-पीने की वस्तुएं देना एक दंडनीय अपराध है। इस बारे मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से जिला में दस चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

डीसी ने यह भी बताया कि जिला में इस साल 275 वर्षा जल संग्रहण ढांचे बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 142 बन चुके हैं। उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और भोजन बनाए जाने वाले स्थल में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 10 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। 20 लाख रुपये की लागत से बाबा बड़भाग सिंह में शौचालय बनाए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार मारिया, ऊना, बंगाणा व अंब के एसडीएम, एएसपी, सहायक आयुक्त व सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed