फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   So far 114 applications have been received in the first phase of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban

Una News: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पहले चरण में अब तक 114 आवेदन

Fri, 23 May 2025 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
So far 114 applications have been received in the first phase of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban
ऊना नगर निगम में शहरी गरीबों के पक्के घर का सपना होगा साकार
विज्ञापन


31 मई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर निगम ऊना क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उन्हें पक्के घर का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। योजना के पहले चरण में अब तक 114 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 90 से अधिक आवेदन हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं।
नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में इच्छुक पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के यूनिफाइड वेब पोर्टल या निकटवर्ती लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम में शामिल 14 पंचायतों के साथ-साथ नगर नियोजन क्षेत्र (टीसीपी एरिया) के स्थानीय पात्र परिवार भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। यह योजना उन शहरी परिवारों के लिए सुनहरा मौका है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और जो अब तक अपने स्वयं के पक्के घर से वंचित हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
यह रहेगी पात्रता
नगर निगम क्षेत्र एवं निकटवर्ती नगर नियोजन क्षेत्र के ऐसे परिवार जिसमें पति, पत्नी एवं अविवाहिता बच्चों सहित परिवार के पास भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख या उससे कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व होना आवश्यक है। निकटवर्ती नगर नियोजन क्षेत्र के स्थानीय निवासी भी इस योजना के पात्र होंगे। पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त घर का नींव कार्य पूर्ण करने पर, दूसरी किस्त छत तक कार्य पूर्ण करने और अंतिम किस्त घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आवेदक के बैंक अकाउंट की कॉपी, भूमि स्वामित्व के दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed