{"_id":"57a736a24f1c1b8f3a2ba194","slug":"snake-bited-women-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढेड़ा में सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढेड़ा में सर्पदंश से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बढेड़ा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बढेड़ा निवासी अनुराधा अपने घर के समीप काम कर रही थी कि तभी अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए, जहां अनुराधा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जहरीले सांप ने अनुराधा को तीन बार डसा, जिससे जहर की मात्रा शरीर में ज्यादा फैलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। गौरतलब है कि जिला ऊना में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। बीते दिनों भी सांप के डसने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सर्पदंश होने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं, जिससे उनका उपचार किया जा सके। कभी भी झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और चिकित्सक की मदद लें।
विज्ञापन