फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slogans raised against the government on the Chandigarh-Una highway

Una News: चंडीगढ़-ऊना हाईवे पर सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Sun, 15 Mar 2026 07:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against the government on the Chandigarh-Una highway
रोष व्यक्त करतीं यूनियनें। 
नंगल (ऊना)। हिमाचल सरकार की ओर से हिमाचल में प्रवेश के नाम पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में चल रहे संघर्ष को अब श्री आनंदपुर साहिब की विभिन्न टैक्सी यूनियनों का भी पूर्ण समर्थन मिल गया है। इस संबंध में चंडीगढ़-ऊना हाईवे पर टैक्सी चालकों और यूनियन नेताओं ने एकत्रित होकर हिमाचल की सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर कन्वीनर गौरव राणा, किसान नेता सेठी शर्मा और संयुक्त किसान मोर्चा के जिला कन्वीनर धर्मपाल सैनी माजरा के नेतृत्व में टैक्सी यूनियन के कई नेता और चालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष तेलूराम सहित राजपाल, रिंकू शर्मा, हरदीप कुमार, दविंदर सिंह, सुनील कुमार, सौरव कुमार, दर्शन सिंह, महिंद्र सिंह, रामपाल, अशोक कुमार, रामपाल झज्जर, मनप्रीत सिंह, सौरव गांधी, सन्नी, गुरचरण सिंह, रवि कुमार सहित करीब सौ टैक्सी चालकों ने संघर्ष के पक्ष में अपने समर्थन की घोषणा की।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि 16 मार्च को मनाली हाईवे पर कीरतपुर साहिब के पास मोड़ा टोल प्लाजा पर होने वाले प्रदर्शन में श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र की टैक्सी यूनियनें बड़ी संख्या में शामिल होंगी और सरकार को इस अन्यायपूर्ण निर्णय को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह एंट्री टैक्स रद्द नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और हर तरह के आंदोलन में भाग लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार 1975 के टोल एक्ट का गलत हवाला देकर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार का दावा है कि यह टैक्स सड़कों के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के लिए लगाया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि मनाली हाईवे अब नेशनल हाईवे बन चुका है और इस पर टोल की वसूली टोल कंपनी की ओर से की जा रही है। ऐसी स्थिति में एंट्री टैक्स के नाम पर लगाया गया यह शुल्क पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed