फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   skinder appointed a president of joytish karkand

सिकंदर बने अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद के प्रधान

Sat, 18 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
skinder appointed a president of joytish karkand
सिकंदर बने ज्योतिष कर्मकांड परिषद के प्रधान
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। होशियारपुर के एकता नगर में शनिवार को अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री एवं प्रभारी सुनील दत्त ने बैठक की अध्यक्षता की। पंडित सिकंदर पाल शास्त्री को अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद होशियारपुर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई। सिकंदर पाल ने पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया। कहा कि उनका पहला लक्ष्य संस्था का कार्यालय बनाने का है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से गरीब और निर्धन विद्यार्थी जो ज्योतिष कर्मकांड सीखना चाहते हैं, उनको वजीफा देकर उनकी मदद की जाएगी। गरीब कन्याओं की शादियां निशुल्क करवाई जाएंगी। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद, सूर्य प्रकाश, संजय कुमार, वरुण कुमार, ओम प्रकाश, लक्ष्मी प्रसाद, प्रियव्रत, ललित कुमार शास्त्री और पंजाब के प्रभारी सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed