{"_id":"6aa99638649013711c037407","slug":"six-inspectors-in-charge-of-bus-operations-during-the-walkathon-una-news-c-93-1-una1025-206156-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वॉकाथॉन के बीच बस संचालन की कमान छह निरीक्षकों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वॉकाथॉन के बीच बस संचालन की कमान छह निरीक्षकों के हाथ
Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बीच यात्रियों को बसों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो ने बस संचालन की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की है। डिपो के छह निरीक्षकों को छह अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ये निरीक्षक बसों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ वॉकाथॉन के दौरान निर्धारित किए गए वैकल्पिक रूटों के अनुसार बसों का संचालन करवाएंगे।
ऊना डिपो प्रबंधन के अनुसार बहडाला, हरोली, पुराना बस अड्डा ऊना, अजौली, थानाकलां और झलेड़ा में एक-एक निरीक्षक तैनात रहेगा। इनकी जिम्मेदारी मौके पर बस संचालन की निगरानी करने और चालकों-परिचालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने की होगी। किसी रूट पर यातायात में बदलाव या संचालन संबंधी दिक्कत आने पर मौके से ही आवश्यक समन्वय किया जाएगा।
दूसरे डिपो को पहले ही बता दिए वैकल्पिक रूट
वॉकाथॉन के कारण ऊना में बसों के सामान्य रूट प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ऊना डिपो प्रबंधन ने हमीरपुर, कांगड़ा, बद्दी, शिमला, सोलन समेत अन्य डिपो प्रबंधन को भी निर्धारित वैकल्पिक रूटों की सूचना दे दी है। इससे बाहर से ऊना आने-जाने वाली बसों के चालकों को भी पहले से तय मार्गों के अनुसार संचालन करने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वॉकाथॉन को लेकर बसों की आवाजाही के लिए तय किए गए वैकल्पिक रूटों की सूचना एचआरटीसी के अन्य डिपो को दी गई है।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना