फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shopkeepers submitted a memorandum to the Deputy Commissioner regarding their demands.

Una News: मांगों को लेकर उपायुक्त को दुकानदारों ने सौंपा मांग पत्र

Thu, 04 Dec 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers submitted a memorandum to the Deputy Commissioner regarding their demands.
पार्किंग को लेकर जिला प्रशासन से ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत देने की मांग
विज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर चलाए जा रहे अभियान का किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। व्यापार मंडल ऊना की शहरी इकाई ने उपायुक्त जतिन लाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान इकाई ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया है। इसके अलावा पार्किंग को लेकर जिला प्रशासन से ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत देने की मांग भी उठाई है। इकाई के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि मुख्य सड़क पर येलो लाइन के अंदर थोड़ समय के लिए खड़े ग्राहकों के दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान न किए जाएं। 10 से 15 मिनट के लिए दुकान के आगे रुकने वाले ग्राहकों के वाहनों के चालान होने से ग्राहक दुकानों में नहीं आ रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा पुलिस सुबह नगर निगम की तरफ से जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी अतिक्रमण में अवैध पार्किंग को हटाने के लिए लगाई गई है, उनसे शालीनता के साथ दुकानदारों और ग्राहकों के साथ व्यवहार करने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की शहरी इकाई अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे हैं अभियान का पूरा समर्थन करती है। यह शहर में व्यवस्थाएं बनाने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन, दुकानदारों के लिए प्रशासन को थोड़ी राहत प्रदान करनी चाहिए। उपायुक्त ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि व्यवस्थित तरीके से ही कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह प्रशासन का इस मुहिम में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed