फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   shivangi topped in debate

भाषण में पालकवाह की शिवांगी प्रथम

Sun, 08 Nov 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, लठियाणी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, लठियाणी Updated Sun, 08 Nov 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
shivangi topped in debate

विज्ञापन

बंगाणा में जिला स्तरीय भाषण स्पर्धा, विकास रत्न ने नवाजे विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ऊना के तत्वाधान मेें रविवार को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास रत्न ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय में एसडी पब्लिक स्कूल पालकवाह की शिवांगी ने प्रथम, श्री सांई बाबा पब्लिक स्कूल नंगल जरियाला की साक्षी परमार ने द्वितीय, डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर चौक की नंदिका ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग के विषय ‘21वीं शताब्दी में किसानों की दशा चिंताजनक क्यों’ में एसएसबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल जरियाला की अंजलि ने प्रथम, शैलजा ने द्वितीय और  ‘राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण’ विषय में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की कंचन राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्रो. राज कुमार, राम पाल अत्रि, राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के प्रो. नितेश तथा देवेंद्र चौहान शामिल रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत वत्स, जिला प्रधान कर्नल महेंद्र सिंह, जोगिंद्र देव आर्य, ब्लॉक सचिव विजय भारद्वाज, एसोसिएशन के महासचिव लखनपाल शर्मा, पीएआर डोहगी स्कूल के प्रबंधक सुरेश शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर धुंदला के प्रबंधक संतोष शर्मा, कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रीतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed