फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shilpa became the President of the Central Student Union in Bangana College, administered the oath.

Una News: बंगाणा कॉलेज में शिल्पा बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष, दिलाई शपथ

Sat, 11 Oct 2025 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shilpa became the President of the Central Student Union in Bangana College, administered the oath.
बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ के मनोनीत कार्यकारी एवं अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने की। उन्होंने अध्यक्ष शिल्पा, उपाध्यक्ष संजना, सचिव प्रीति, तथा सहसचिव आदित्य शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रतिनिधियों बबिता, श्वेता, शिखा शर्मा, सुनीता रानी, अंजलि देवी, किरण कनैत, दीक्षा, अंशु कुमारी, आदित्य शर्मा, पलक शर्मा, कीर्ति ठाकुर, हर्षित कौशल, आकृत, संजना, मुस्कान, निधि शर्मा एवं सक्षम ने भी शपथ ग्रहण की। विभिन्न इकाइयों से नामांकित सदस्यों में एनएसएस से वेदेही शर्मा और अंकुश शर्मा, एनसीसी से कौशल और कृति, खेल विभाग से शशांक और अंकिता ठाकुर, रोड सेफ्टी क्लब से तन्वी, सांस्कृतिक विभाग से तनु ठाकुर और कल्पना, रेड रिबन क्लब से पलक तथा रोवर-रेंजर इकाई से अनिरुद्ध और पमिता को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय छात्र संघ सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. नंद लाल एवं डॉ. किरण ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें महाविद्यालय की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed