फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shashi Chabba made head of Brahmin Kalyan Sabha Santoshgarh

Una News: शशि चब्बा बनाए ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के प्रधान

Tue, 29 Apr 2025 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Shashi Chabba made head of Brahmin Kalyan Sabha Santoshgarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगर परिषद संतोषगढ़ में भी नंगल रोड पर स्थित भगवान परशुराम के निर्माणाधीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। धार्मिक सम्मेलन में ब्राह्मण सभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, जिला के विभिन्न गांवों से आए समस्त सदस्यों सहित नगर के लोगों ने भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पूजन तथा सुंदरकांड का पाठ करते हुए हवन किया गया तथा सभा के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री की ओर से भगवान् परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद बसदेहड़ा के रागी राजन रतन शर्मा की ओर से भगवान श्रीपरशुराम की ओर से जनमानस पर की गई कृपा का विवेचन किया गया और साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शशि चब्बा को सर्वसम्मति से ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ का प्रधान घोषित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए ब्राह्मण सभा, भगवान परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed