फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sewerage system could not be expanded in Una city

Una News: ऊना शहर में नहीं हो पाया सीवरेज प्रणाली का विस्तार

Fri, 06 Feb 2026 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sewerage system could not be expanded in Una city
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद भी नहीं सुलझी सीवरेज समस्या
कई स्थानों पर पुरानी सीवरेज लाइन भी नहीं बदली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम बनने के बावजूद ऊना शहर में सीवरेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। स्थानीय लोगों को इस समस्या के समाधान की उम्मीद थी, लेकिन नगर निगम प्रशासन के सुस्त रवैये ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
शहर का विस्तार हुआ, लेकिन सीवरेज प्रणाली अब भी पुरानी बनी हुई है। वर्तमान में शहर में 4,500 सीवरेज कनेक्शन हैं, जबकि कुल क्षमता 6,500 तक है। विभाग जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर अधिक से अधिक घरों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने की योजना बना रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने में भूमि विवाद जैसी अड़चनें आ रही हैं, और कई लोग अपने निजी टैंकों के कारण कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि कई सरकारी कार्यालय भी अभी तक सीवरेज योजना से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

शहर में सुचारु सीवरेज व्यवस्था के लिए दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए गए हैं। इनमें रामपुर में 2.53 एमएलडी और चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी क्षमता वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की राय
सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए संबंधित विभाग ने पर्याप्त तैयारी नहीं की है। कई सरकारी कॉलोनियों तक अभी भी सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। नई लाइनों का कार्य तुरंत शुरू करना चाहिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। -नवदीप कश्यप, पूर्व पार्षद, नगर निगम ऊना

सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर निगम बनने के बाद इस कार्य में तेजी लाना आवश्यक है। -जीआर वर्मा, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed