फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven new courses will be started in Haroli College, admission process is going on

Una News: हरोली कॉलेज में शुरू होंगे सात नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी

Thu, 19 Jun 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Seven new courses will be started in Haroli College, admission process is going on
कॉलेज के नए भवन में लगेंगी नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं
विज्ञापन

बीबीए और बीसीए में 60-60 और प्रत्येक पीजी कोर्स में 30-30 सीटें निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। व्यवसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में बीबीए और बीसीए जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स शुरू करने के साथ ही कॉलेज में पीजी डिग्री कोर्सेज में एमकॉम, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए राजनीतिक विज्ञान और एमए इतिहास जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की जा रही है। प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डढवाल ने बताया कि बीबीए और बीसीए में 60-60 सीटें जबकि प्रत्येक पीजी कोर्स में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक एडमिशन के लिए विभिन्न कोर्सेज में 112 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में पहले से ही बीए और बीकॉम के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं इसी नए भवन में संचालित होंगी।

कॉलेज का नया भवन करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रो. डढवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली को ज्ञान के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed