फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven families donated land for the Dumkhar-Matiyana bridge.

Una News: डुमखर-मटियाणा पुल के लिए सात परिवारों ने दान की भूमि

Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven families donated land for the Dumkhar-Matiyana bridge.
थानाकलां (ऊना)। डुमखर-मटियाणा पुल के निर्माण के लिए स्थानीय सात परिवारों ने भूमि दान कर जनहित में महत्वपूर्ण सहयोग किया है। मटियाणा गांव के छह परिवारों तथा चिल्ली गांव के एक परिवार सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने पुल निर्माण के लिए अपनी भूमि देने पर सहमति जताई है। भूमि दान करने वाले परिवारों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का पुल निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया है। भूमि दान करने वालों में मिल्की राम, कुलदीप शर्मा, प्रकाश चंद, राजकुमार, देसराज, सुभाष, राजकुमारी, दर्शना देवी, किशन चंद, कमला देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी भूमि उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक से पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने तथा इसे निर्धारित समय में पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed