फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Selection of players for National Swimming Championship

Una News: नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

Fri, 20 Jun 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Selection of players for National Swimming Championship
ऊना के आदित्य और दीपक करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। 78वें सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के चयन के लिए मंडी में शुक्रवार को ट्रायल हुए। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग संघ के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 जून से 26 जून तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग संघ के तकनीकी निदेशक राकेश कुमार वालिया एवं स्विमिंग एसोसिएशन मंडी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार व अमित इत्यादि चयन समिति के सदस्यों की अध्यक्षता में ट्रायल लिए गए। इसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेस्ट स्ट्रोक, फ्री स्टाइल स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक एवं बटरफ्लाई स्ट्रोक इत्यादि के तहत खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। चैंपियनशिप के लिए आदित्य राणा 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक एवं दीपक कुमार नेशनल स्विमिंग गेम में 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रुपनीत कौर बेदी ने आदित्य राणा एवं दीपक कुमार को स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed