फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Security of Hindus should be ensured, memorandum submitted to ADC

Una News: हिंदुओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित, एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Security of Hindus should be ensured, memorandum submitted to ADC
ऊना। हिंदू एकता मंच ने शिमला के संजौली में चल रहे मस्जिद प्रकरण को लेकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मंगलवार को मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा की अगुवाई में कई युवाओं ने ऊना जिला मुख्यालय पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर से भेंट की। उन्हें ज्ञापन पत्र सौंपा। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि ऊना में लोगों को दुकान और मकान किराये पर देने वाले सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों के संबंध में शपथ पत्र लिए जाएं जिससे बाद में यदि कोई भी प्रवासी ऐसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक पर तय की जाए। हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है जो स्थानीय लोगों के लिए बढ़ा खतरा बनता जा रहा है। हिमाचल में समुदाय विशेष के असंख्य लोग कुछ समय से लगातार सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते स्थानीय हिंदू समाज को असुरक्षा की भावना से गुजरना पड़ रहा है। ये लोग दिन के समय रेहड़ी-फड़ी या फिर फेरी लगाकर सामान बेचने के साथ-साथ रेकी करते हैं। रात के समय चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। मंच के सदस्य विनय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा हिंदू एकता मंच अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए बाहर से आ रहे इन लोगों के दस्तावेजों की जांच करेगा। गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर दिनेश ठाकुर, अनिल कुमार सोनू, गौरी, सुरेंद्र डोगरा, प्रिंस ठाकुर, भूपिंद्र ठाकुर और रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed