फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Security at Chintpurni Temple in question: People risking their lives to beg

चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा पर सवाल: भीख मांगने को उठा रहे जान का जोखिम

Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Security at Chintpurni Temple in question: People risking their lives to beg
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में इन दिनों एक गंभीर और चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है, जिसने न केवल श्रद्धालुओं को हैरान किया है बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर परिसर और आसपास प्रवासी बच्चों, खासकर लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो श्रद्धालुओं से भीख मांगने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हुए मंदिर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ओर जहां श्रद्धालु अनुशासन में लाइनों में खड़े होकर माता रानी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई प्रवासी लड़कियां मंदिर की छतों, छत की खिड़कियों और ऊंचे हिस्सों से जोखिम भरे ढंग से भीतर घुसने का प्रयास कर रही हैं। यह दृश्य न केवल उनकी जान के लिए खतरा है बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को भी न्योता दे सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि ये प्रवासी बच्चे सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर, रास्तों और पार्किंग क्षेत्रों में घूमते हुए भीख मांगते देखे जा सकते हैं। कई बार भीड़ अधिक होने के कारण ये बच्चे श्रद्धालुओं के बीच घुस जाते हैं, जिससे अव्यवस्था फैलती है और सुरक्षा में भी सेंध लगती है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि बच्चों की यह स्थिति बेहद दुखद है और इसके पीछे सामाजिक व प्रशासनिक लापरवाही भी झलकती है। जहां एक ओर इन बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और संरक्षण की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर की सुरक्षा को भी सख्ती से लागू करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आवश्यकता इस बात की है कि जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें ताकि न तो मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़े और न ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व श्रद्धा प्रभावित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed