फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SDM raided to remove encroachment, created panic among shopkeepers

Una News: अतिक्रमण हटाने को एसडीएम ने दी दबिश, दुकानदारों में हड़कंप

Sun, 07 Jul 2024 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
SDM raided to remove encroachment, created panic among shopkeepers
एसडीएम बंगाणा एवम पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दविश
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा बाजार में उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल के साथ थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय की टीम ने शनिवार को फील्ड में उतरकर बिगड़ैल चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। वहीं, इस दौरान चालान भी काटे।
विज्ञापन

इस दौरान बंगाणा बाजार में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए गए, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा बाजार में सभी दुकानदार फुटपाथ से पीछे अपनी दुकानों का सामान लगाएंगे और सड़क के साथ बने फुटपाथ को जनता के लिए पैदल चलने के लिए छोड़ेंगे। अगर कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पैदल चलने बालों के लिए फुटपाथ बनाया गया है, लेकिन दुकानदार या तो अपना सामान फुटपाथ पर रख रहे हैं या फिर अपनी दोपहिया गाड़ियों को फुटपाथ पर खड़ा कर रहे हैं, लेकिन अब कोई मनमानी नहीं चलेगी। उपमंडलाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने थाना प्रभारी बंगाणा अनिल उपाध्याय को भी आदेश दिए है कि उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर कानून को अपने हाथ में लेने बालो को चाहे वह दुकानदार है या फिर गाड़ी चालक है, उन पर सख्त करवाई अमल में लाई जाए ताकि बंगाणा में न जाम की स्थिति बने और न ही अवैध कब्जे हों। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने आनन-फानन में फुटपाथ या फिर दुकान के बाहर सड़कों पर सजाया समान तुरंत उठा लिया।
विज्ञापन

बंगाणा चौक पर नहीं होगा बस का ठहराव


उपमंडलाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा चौक के दोनों छोर पर उना और हमीरपुर जाने वाली निजी और सरकारी बस का कोई ठहराव नहीं होगा। उसके लिए अलग जगह चयनित की जाएगी। बंगाणा चौक पर नादौन से आने बाली किसी बस को मोढ़ने के कोई आदेश नहीं होंगे। उसके लिए आरएम ऊना से बात कर ली है। कहा कि अगर यातायात को सुचारू रखना है और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है, तो कानून व्यवस्था को सुचारू रूप देना होगा।

एसडीएम बंगाणा एवम पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दविश

एसडीएम बंगाणा एवम पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दविश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed