फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty rider injured after a hit by car refered to Una hospital

कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, ऊना रेफर

Sat, 06 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured after a hit by car refered to Una hospital
Scooty rider injured after a hit by car refered to Una hospital
मरवाड़ी (ऊना)। दौलतपुर में शनिवार को तलवाड़ा-दौलतपुर रोड पर एक स्कूटी सवार को पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दौलतपुर चौक रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे 63 वर्षीय तरसेम लाल पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में जा रहा था कि पीछे से आ रही पंजाब नंबर एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें दौलतपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दौलतपुर पुलिस के आईओ बृज मोहन ने बताया कि अंब पुलिस की मदद से कार चालक को अंब बस स्टैंड पर पकड़ा लिया गया। पुलिस ने कार चालक परमजीत निवासी कपूरथला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed