फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School guard sucide in una

ढक्की स्कूल के चौकीदार ने की आत्महत्या

Sun, 30 Oct 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
School guard sucide in una
ऊना। हरोली क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ढक्की में चौकीदार पद पर तैनात एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यशपाल खन्ना का शव सोमवार को स्कूल की सीढ़ियों पर लोहे की ग्रिल से लटकता हुआ मिला। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि उसमें मृतक ने अपने किसी पारिवारिक सदस्य को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट को सार्वजनिक नहीं किया है। मृतक की पहचान यशपाल खन्ना (58) पुत्र रामस्वरूप खन्ना निवासी गांव पंजावर तहसील हरोली के तौर पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्जकर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed